HPV टीकाकरण: HPV और कैंसर से बचाव - हिन्दी (Hindi)
On this page:
12-25 आयुवर्ग के पात्र लोगों के लिए नि:शुल्क HPV टीकाकरण उपलब्ध है।

टीकाकरण एपॉइंटमेंट बुक करें
- 12 से 25 वर्ष की आयु के लोगों के लिए नि:शुल्क।
- अधिकांश लोगों को केवल 1 खुराक की आवश्यकता होती है।
- Year 7 में स्कूल में दिया जाता है।
- सुरक्षित है और कई वर्षों से ऑस्ट्रेलिया में इसका उपयोग किया जा रहा है।
अलग-अलग सबर्बों में और अलग-अलग समयों पर एपॉइंटमेंट उपलब्ध हैं, जिनमें कुछ शामें और सप्ताहांत भी शामिल हैं।
एपॉइंटमेंट लेने के लिए आप 03 9122 3845 या 03 9240 1111 पर कॉल भी कर सकते/ती हैं।
HPV टीकाकरण के बारे में समझें
यह जानने के लिए यह छोटा वीडियो देखें कि HPV टीकाकरण युवाओं की रक्षा कैसे करता है।
एपॉइंटमेंट लेने के लिए आप 03 9122 3845 या 03 9240 1111 पर कॉल भी कर सकते/ती हैं।
क्या आपको सहायता चाहिए?
यदि आपको एपॉइंटमेंट लेने, अपने टीकाकरण इतिहास की जांच करने या दुभाषिए की व्यवस्था करने में सहायता की आवश्यकता है, तो HPV टीकाकरण पूछताछ फॉर्म पूरा भरें।
आम प्रश्नों के उत्तर
HPV और टीकाकरण के बारे में लोगों द्वारा पूछे जाने वाले आम प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करें।
इस तथ्य पत्रक में दी गई जानकारी को Cancer Council Victoria HPV तथ्य पत्रक से अनुकूलित किया गया है। www.hpvvaccine.org.au पर और अधिक जानकारी प्राप्त करें
-
Human papillomavirus (HPV) एक बहुत ही आम वायरस है।
यह मुख्य रूप से त्वचा-से-त्वचा के अंतरंग संपर्क के माध्यम से फैलता है।
बहुत से लोग प्राकृतिक रूप से शरीर से HPV को हटा देते हैं।
तु कुछ HPV संक्रमण शरीर में बने रह सकते हैं और समय के साथ इनके कारण कैंसर हो सकता है।
इनमें सर्वाइकल, जननांग और गले के कुछ कैंसर शामिल हैं।
अक्सर HPV के कोई संकेत या लक्षण नहीं होते हैं।
किसी व्यक्ति के शरीर में बिना जानकारी के ही HPV हो सकता है।
-
HPV टीकाकरण से HPV संक्रमण और HPV-संबंधी कैंसरों को रोकने में मदद मिलती है।
यह किसी व्यक्ति के HPV के संपर्क में आने से पहले सबसे अच्छी तरह से कारगर होता है।
जल्दी टीका देने से लोगों को संरक्षण की आवश्यकता पड़ने से पहले ही वह संरक्षण मिल जाता है, जैसे बचपन और किशोरवय के अन्य टीकों की तरह।
के से किसी मौजूदा HPV संक्रमण का उपचार तो नहीं होता है, लेकिन यह HPV के उन प्रकारों से रक्षा कर सकता है, जिनके संपर्क में व्यक्ति नहीं आया है।
HPV टीका लगाने से इस बारे में कोई धारणा नहीं बनती है कि कोई यौन रूप से सक्रिय है या नहीं।
-
सभी लिंगों के पात्र युवाओं के लिए HPV टीकाकरण की सलाह दी जाती है।
यह नियमित रूप से Year 7 में विद्यार्थियों को पेश किया जाता है, आमतौर पर लगभग 12-13 वर्ष की आयु में।
यह वह उम्र है, जब HPV के संभावित संपर्क में आने से पहले ही टीके के माध्यम से सबसे अच्छा संरक्षण मिलता है।
हम कई अन्य टीकों के साथ भी यही दृष्टिकोण इस्तेमाल करते हैं।
हम टीकाकरण से पहले किसी के खसरे या मेनिंगोकोक्कल रोग के संपर्क में आने की प्रतीक्षा नहीं करते हैं।
-
हाँ।
कई वर्षों से ऑस्ट्रेलिया और दुनिया-भर में HPV टीकों का उपयोग सुरक्षित रूप से किया जा रहा है।
मान्य पक्ष-प्रभाव आमतौर पर हल्के और कम समय के लिए होते हैं।
इनमें पीड़ा, बाँह में लालिमा या सूजन, सिरदर्द, थकान या हल्का बुखार शामिल हो सकता है।
यदि आपके पास कोई प्रश्न या स्वास्थ्य से संबंधित चिंताएं हैं, तो अपने टीकाकरण प्रदाता से बात करें।
-
अपने 26वें जन्मदिन से पहले HPV टीके की अपनी पहली खुराक प्राप्त करने वाले अधिकांश लोगों को केवल एक ही खुराक की आवश्यकता होती है।
तिरक्षा तंत्र को प्रभावित करने वाली कुछ चिकित्सा समस्याओं या उपचारों वाले लोगों को तीन खुराकों की आवश्यकता होती है।
काकरण प्रदाता यह सलाह दे सकता है कि आपके लिए क्या सही है।
-
हाँ।
12-25 वर्ष की आयु के लोगों के लिए राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के माध्यम से HPV टीकाकरण निःशुल्क है।
यदि पूर्व में आपका HPV से संपर्क हो चुका है, तो भी टीकाकरण के माध्यम से आपको HPV के उन प्रकारों से सुरक्षा मिल सकती है जिनके संपर्क में आप नहीं आए/ई हैं।
टीके से मौजूदा HPV संक्रमण का उपचार नहीं होता है।
HPV टीकाकरण के बारे में पूछने के लिए आपको यौन गतिविधि के बारे में व्यक्तिगत विवरण साझा करने की आवश्यकता नहीं है।
-
यह जांच करने में कभी कोई देर नहीं होती है कि टीकाकरण अप-टु-डेट हैं या नहीं।
अधिकांश बचपन और किशोरवय टीकों को 20 वर्ष की उम्र तक कैच-अप टीकाकरण के रूप में नि:शुल्क उपलब्ध कराया जा सकता है।
यदि आप अनिश्चित हैं कि आपको कौन से टीके लगे हैं, तो अपने काउंसिल की टीकाकरण नर्स, टीकाकरण प्रदाता या स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर से बात करें।
-
यदि आप या आपका बच्चा/आपकी बच्ची Year 7 में है, तो काउंसिल की टीकाकरण नर्सें स्कूल में HPV टीका प्रस्तुत करेंगी।
यदि स्कूल में एपॉइंटमेंट चूक जाता है, तो बाद में किसी स्कूली विज़िट पर टीका मिलना संभव हो सकता है।
Merri-bek सिटी काउंसिल सामुदायिक टीकाकरण सत्र भी उपलब्ध कराता है।
आप अपने डॉक्टर या भाग लेने वाली किसी फार्मेसी से भी नि:शुल्क टीका प्राप्त कर सकते/ती हैं।